अबनाः यमन में सरकार के विरोध में व्यापक प्रदर्शन जारी हैं और प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका आंदोलन तीसरे और अंतिम चरण में प्रविष्ट हो गया है।
सनआ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह प्रदर्शन ऐसी स्थिति में हो रहे हैं कि जब यमन के राष्ट्रपति अब्दो रब्बे मन्सूर हादी ने संकट के समाधान के लिए यमन के क़बीलों के सरदारों और गणमान्य लोगों के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है।
प्रदर्शन के इस तीसरे और अंतिम चरण का अह्वान अंसारुल्लाह आंदोलन ने किया था। प्रदर्शन के दौरान हज़ारों की संख्या में लोग राजधानी सनआ, सादा और यमन के अन्य क्षेत्रों में एकत्रित हुए और सरकार से त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी ईंधन के मूल्यों में वृद्धि के सरकार के फ़ैसले का विरोध कर रहे हैं और उनका कहना है कि सरकार ईंधन में वृद्धि के फ़ैसले को वापस ले।
दूसरी ओर सनआ में सरकार के निर्देश पर उसके समर्थन में प्रदर्शन किए गये। प्रदर्शनकारी यमनी सरकार के समर्थन में नारे लगा रहे थे। ऐसा प्रतीत होता है कि राष्ट्रपति देश में जारी संकट का शांति पूर्ण समाधान नहीं चाहते।
उधर यमन के पूर्वी क्षेत्रों में सेना और कुछ क़बाइलियों से अलहौसी गुट के लड़ाकों की भीषण झड़पें हो रही है। बृहस्पतिवार से आरंभ होने वाली इन झड़पों में अब तक 75 लोग मारे जा चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेना के युद्धक विमानों ने अलहौसी गुट के ठिकानों पर भीषण बमबारी की है। अलहौसी गुट की ओर से भी जवाबी कार्यवाही जारी है जिसके दौरान दर्जनों लोगों के मारे जाने की सूचना है।
7 सितंबर 2014 - 19:13
समाचार कोड: 636201
यमन में सरकार के विरोध में व्यापक प्रदर्शन जारी हैं और प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका आंदोलन तीसरे और अंतिम चरण में प्रविष्ट हो गया है।